Advertisement

अपहृत किशोरी को राजस्थान से युवक के साथ लाई पुलिस

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पंवासा थाना क्षेत्र से 9 फरवरी को अपहृत किशोरी को पुलिस की टीम एक युवक के साथ राजस्थान से तलाश कर ली और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी को शीतल पब्लिक स्कूल के पीछे रहने वाले व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

Advertisement

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और लोकेशन राजस्थान में मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर विनोद राठौर निवासी पंवासा के साथ उसे बरामद किया व थाने लाये।

पुलिस ने किशोरी को वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द करने के बाद विनोद से पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि युवक किशोरी को राजस्थान ले जाकर मजदूरी कर रहा था। किशोरी मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें