Advertisement

महाकाल क्षेत्र के होटल लॉज और धर्मशालाओं में पुलिस की चैकिंग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शहर में जोरशोर से चल रही हैं। इससे किसी तरह का खलल ना पड़े, इसके लिए पुलिस भी मुस्तैद है। लगातार छुट्टियां होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढऩे की उम्मीद है। इसी के चलते गुरुवार दोपहर महाकाल पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इस दौरान होटल्स, लॉज, धर्मशालाओं में जाकर रजिस्टर चैक किए गए और इस दौरान संचालकों को निर्देश दिए किए किसी भी गेस्ट को बिना आईडी कार्ड के होटल में ठहरने ना दें। जो रुके हैं उनकी जानकारी थाने पर दें। जिन होटल्स, लॉज और धर्मशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वह हर हाल में चालू रहें। इस दौरान पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए होटल के स्टॉफ के संबंध में भी जानकारी ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें