Advertisement

एक्शन: सडक़ पर बेच रहे थे चायना डोर कान पकडक़र पुलिस ने निकाला जुलूस

पुलिस की दो कार्रवाई 5 युवकों से जब्त किए 47 गट्टे महाकाल पुलिस ने छतों पर पहुंचकर सर्चिंग की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। प्रतिबंधित चायना डोर बेचकर लोगों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ नीलगंगा पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने दो जगह से पांच लोगों को पकडक़र इनके पास से चायना डोर के ४७ गट्टे जब्त किए गए। इसके बाद पुलिस ने इनका जुलूस भी निकाला ताकि आगे कोई मौत की डोर को ना बेचे। जुलूस के दौरान कान पकडक़र सिर झुकाए आरोपी चलते रहे। इधर, महाकाल पुलिस ने फिर तोपखाना में दुकानों और घर की छतों पर पहुंचकर सर्चिंग की।

पुलिस ने पहली कार्रवाई शिवांश एलिगेंस सोसायटी की ओर जाने वाले रास्ते पर की। मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि कुछ युवक चायना डोर अवैध रूप से बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो युवक चायना डोर बेचते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मनीष पिता ओमप्रकाश कुकरेजा (23) निवासी सीपी भार्गव नगर, हर्ष पिता आलोक बारोड़ (20) निवासी रामीनगर बताया। इसमें न्यू इंदिरानगर का रहने वाला नाबालिग भी शामिल है। मनीष के पास से ७२०० रुपए के १२, हर्ष के पास 3600 रुपए के 6 और नाबालिग से ३२०० रुपए के ६ कट्टे जब्त किए गए। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जुलूस निकाला गया जिसमें तीनों कान पकडक़र सिर झुकाए चलते रहे।

Advertisement

दूसरी कार्रवाई में दो पकड़ाए: दूसरी कार्रवाई में भी नीलगंगा पुलिस ने उसी क्षेत्र में की ओर प्रताप पिता किशोर सिंह तोमर (2५) निवासी देसाई नगर और निखिल पिता प्रेम बिहार चंदानी (18) निवासी महाकाल सिंधी कॉलोनी को पकड़ा। प्रताप के पास से ९ हजार कीमत के चायना डोर के 15 गट्टे निखिल के पास से 8 गट्टे जब्त किए गए जिसकी कीमत 4,800 रुपए है। इनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

छत पर पहुंची पुलिस, भागे लोग

Advertisement

इधर, महाकाल थाना पुलिस भी एक्शन में है। दो बार तोपखाना में दुकानों की तलाशी लेने के बाद रविवार को महाकाल थाने के एएसआई चंद्रभानसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम फिर तोपखाना पहुंची और दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान जिन दुकानदारों ने अपने यहां चायना डोर प्रतिबंधित है और इसे बेचना अपराध है, ऐसी सूचना लिखे पोस्टर नहीं लगाए थे उन्हें चेतावनी भी दी कि जल्द पोस्टर लगाएं।

इस दौरान कुछ बच्चे छतों पर पतंग उड़ा थे जिसके बाद पुलिसकर्मी घर की छतों पर पहुंचे और डोर की जांच की। इस दौरान एएसआई चौहान ने बच्चों से पूछा कि कोई पुरानी चायना डोर तो नहीं, इस पर बच्चों ने इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें बताया कि यदि चायना डोर से पतंग उड़ाई तो माता-पिता को आरोपी बनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस को कहीं से प्रतिबंधित चायना डोर नहीं मिली। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Write a review