Advertisement

देशभक्ति गीतों की धुन पर शहर में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, SP घोड़े पर सवार

जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ा करती है बसेरा….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान शामिल हुए

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। दशहरा मैदान पर पुलिसकर्मी फूल ड्रेस में परेड की रिहर्सल कर रहे थे। इसी दौरान घुड़सवार दल भी यहां पहुंच गया। इसके बाद आये पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, ईस्ट और वेस्ट एएसपी भी यहां मौजूद थे फिर शुरू हुई देश भक्ति गीतों पर तिरंगा यात्रा। एसपी शर्मा घोड़े पर बैठे और तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में सबसे आगे रहकर कमान संभाली।

Advertisement

Advertisement

अवसर था आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आजादी के रंग खाकी के संग थीम पर तिरंगा यात्रा का। दशहरा मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए टॉवर पर पहुंची। यात्रा में सबसे आगे एसपी घोड़े पर बैठकर चल रहे थे तो पीछे पुलिस की खुली जीप में एएसपी खड़े थे। इसके पीछे पुलिसकर्मी तिरंगा हाथ में लिये परेड की पोजीशन में चल रहे थे। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीतों की प्रस्तुति जवानों में जोश का संचार कर रही थी।

टॉवर पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई। एसपी प्रदीप शर्मा ने चर्चा में कहा कि देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगा के सम्मान में जिला पुलिस बल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें पुलिस फोर्स के अलावा स्काउट, गाइड, एनसीसी के बच्चे भी शामिल हुए हैं। एसपी शर्मा के अनुसार कल भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसे विस्तार देते हुए स्कूली विद्यार्थियों को भी शामिल किया जायेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का किया निरीक्षण

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार दशहरा मैदान पर आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें ध्वजारोहण कर परेड की सलामी, परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्च पास्ट की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका अपर कलेक्टरअनुकूल जैन ने निभाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में समारोह की फाइनल रिहर्सल की गई। कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रिहर्सल में निगम आयुक्त आशीष पाठक,एएसपी जयंत सिंह राठौड़, गुरु प्रसाद पाराशर, एसडीएम एलएन गर्ग, डिप्टी कलेक्टर धीरेन्द्र पाराशर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आजादी के जश्न में कल तिरंगा यात्रा

उज्जैन में बुधवार को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आजादी के जश्न के लिए उज्जैन में तैयारी शुरू हो गई है। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को देशभक्ति की अलख जगाने एवं आजादी का जश्न मनाने के लिए नगर निगम द्वारा क्षीरसागर स्टेडियम से लेकर शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मेला कार्यालय पर महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही हर बार की तरह इस बार भी महाकाल मंदिर को भी तीन रंगों से सजाया जाएगा। मंदिर पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

Related Articles

Write a review