Advertisement

एसआईआर: 23 को प्रारंभिक मतदाता सूची आएगी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में एक बार फिर सात दिन के लिए बढ़ा दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाताओं की मैपिंग 18 दिसंबर तक होगी। 23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ दावे-आपत्ति लेने का दौर शुरू होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन जिले की सातों विधानसभा के 15.96 लाख वोटर में से 50.76 हजार की मैपिंग में दिक्कत आ रही है। इनका 2003 का वोटिंग रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। हालांकि बीएलओ जमकर मशक्कत कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर मैपिंग का समय बढऩे से उन्होंने राहत की सांस ली है। उज्जैन जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का काम 4 नवंबर से शुरू हुआ था, पहले मैपिंग 4 दिसंबर तक होनी थी, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने इसे 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। अब एक बार फिर मैपिंग की प्रक्रिया में 7 दिन का इजाफा किया गया है और इसे बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया गया है। इसके साथ ही नया कार्यक्रम भी तय हो गया है। इसके मुताबिक अब प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम मैपिंग में नहीं होंगे, ऐसे मतदाताओं को एईआरओ नोटिस जारी कर उनसे आवश्यक दस्तावेज लेंगे।

मैपिंग से छूटे मतदाताओं को यह करना होगा

Advertisement

मैपिंग से छूटे मतदाता को एईआरओ नोटिस जारी करेंगे। यह नोटिस तीन वर्ग में होंगे। पहला वर्ग 1 जुलाई 1987 के पूर्व वाले मतदाताओं का होगा। इनको निर्वाचन आयोग द्वारा तय 12 दस्तावेज में से 1 देना होगा। इसी तरह दूसरा वर्ग 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म लेने वाले मतदाताओं का रहेगा। इनको दो दस्तावेज देने होंगे। एक उनसे जुड़ा होगा। इसमें उनकी जन्मतिथि और जन्मस्थान प्रमाणित होगा, जबकि दूसरा उनके माता-पिता से जुड़ा होगा, जिससे दोनों की जन्मतिथि और जन्मस्थान प्रमाणित होगी। । 2 दिसंबर 2004 से 2025 के बीच वाले मतदाताओं को तीन दस्तावेज देने होंगे। पहले दो मतदाता से जुड़े होंगे। इसमें जन्मतिथि, जन्मस्थान की पुष्टि होगी। तीसरा दस्तावेज उनके माता-पिता के जन्मस्थान और जन्मतारीख को प्रमाणित करने वाला होगा।

21 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया
नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को एईआरओ के पास जाना होगा। यह विधानसभाा क्षेत्र में तय जगह पर मिलेंगे। यह रोजाना सुबह 11 से 5 बजे तक बैठेंगे और दस्तावेज प्राप्त कर उसे प्रमाणित करेंगे। दस्तावेज सही होने पर मतदाता का नाम फाइनल लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। 21 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

Advertisement

23 दिसंबर को प्रारंभिक ओर 21 फरवरी को फाइनल सूची प्रकाशित होगी

उज्जैन जिले में मैपिंग का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। जिन मतदाताओं का 2003 का रिकॉर्ड नहीं मिला है, वह एईआरओ के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत कर नाम शामिल करवा सकते हैं। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर और फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा।
-संदीपसिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

Write a review