Advertisement

भारत माता की तस्वीर जलाने वाले शिक्षक शकील को अब बर्खास्त करने की तैयारी

शिक्षा विभाग नए सिरे से तैयार कर रहा है प्रस्ताव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बच्चों को गलत ढंग से स्पर्श करता था

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। झारड़ा के नागपुरा सरकारी स्कूल में भारत माता और देवी-देवताओं की तस्वीर जलाने वाले आरोपी टीचर शकील मोहम्मद को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह गुस्से में हैं। उनके निर्देश पर ही शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। शिक्षक समाज को कलंकित करने वाले इस शिक्षक को बर्खास्त करने की तैयारी है। नए सिरे से फाइल तैयार हो रही है। उसके बारे में अभी और भी खुलासे हुए हैं। फिलहाल वह जेल में है।

Advertisement

एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि शकील पहले भी सस्पेंड हो चुका है। उसके बारे में बच्चों के माध्यम से कई जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि बच्चों पर वह बुरी नजर रखता था। कक्षा में वह चुनिंदा बच्चों से ज्यादा बात करता था। उन्हें अपने पास बुलाता था। गलत ढंग से स्पर्श करता था। बच्चों को चूंकि इस बात की जानकारी थी कि गलत स्पर्श क्या होता है इसलिए वह उससे दूर भागते थे। इसलिए वह कई बार बच्चों को पीट देता था। डर के मारे बच्चे खामोश रहते थे। यहां तक कि वह खाने-पीने की चीजों में थूक देता था। तिवारी ने बताया कि शकील पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। उसे सस्पेंड भी किया गया था, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

कलेक्टर के पास ले गए थे फाइल
तिवारी ने बताया कि शिक्षा विभाग में शकील अपनी हरकतों के कारण चर्चित था। जब उसके बारे में पता चला कि उसने बच्चों पर कुरान पढऩे के लिए दबाव बनाया और भारत माता की तस्वीर जलाई। जब यह बात कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तक पहुंची तब उन्होंने आदेश दिए कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तिवारी ने बताया कि वह फाइल लेकर कलेक्टर के पास गए तो। कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों से बात की और कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

इस तरह मामले का खुलासा हुआ था
तिवारी ने बताया कि नागपुरा गांव के मिडिल स्कूल में पढऩे वाले एक छात्र ने अपने चाचा रोहित राठौर को शिक्षक शकील की हरकत के बारे में बताया था। रोहित ने झारड़ा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। तब तक शकील की खबर अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी। लिखित में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे महिदपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने शकील को निलंबित कर दिया था।

जान से मारने की धमकी दी बच्चों को

रोहित ने अपनी शिकायत में बताया था कि, मेरा भतीजा शासकीय माध्यमिक विद्यालय नागपुरा में कक्षा छठवीं में पढ़ता है। उसने स्कूल जाते समय बताया कि 11 जुलाई को शाम 4 बजे छुट्टी के बाद हमारे सामने शकील सर ने भारत माता की तस्वीर जला दी। इसके बाद माता सरस्वती, गणेश जी और अन्य महापुरुषों की तस्वीरें तोड़ दीं। सर ने धमकी दी थी कि किसी को यह बात बताई तो जान से खत्म कर दूंगा। कई बार क्लास में पढ़ाते समय शकील सर बोलते हैं कि कुरान पढ़ो। मैं नमाज पढऩा और बोलना सिखाऊंगा। झारड़ा टीआई आनंद भाबोर ने शिक्षक शकील के खिलाफ भारत माता की तस्वीर जलाने, छात्रों को धर्म विशेष के प्रति प्रभावित करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। तिवारी ने बताया कि शकील के बारे में पूरी फाइल तैयार की जा रही है। पहले वह जिन स्कूलों में पढ़ाता था वहां की जानकारी भी निकाली जा रही है। चूंकि उसका मामला उजागर हो गया है इसलिए संभावना है कि उसके बारे में और भी बच्चे सामने आएं और नए खुलासे करें।

Related Articles

Write a review