Advertisement

उज्जैन में 50 करोड़ रुपए से बनेगा काल गणना शोध केंद्र

150 करोड़ रुपयों से मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बस स्टैंड और पार्किंग लोटस बनाने पर मंथन

 

सिंहस्थ से पहले सड़कों का चौड़ीकरण 400 करोड़ से प्रस्तावित

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर की सड़कों का चौड़ीकरण 400 करोड़ रुपयों से करने का प्रस्ताव है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपयों से काल गणना शोध केंद्र और कुंभ संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव भी है। 150 करोड़ रुपयों से मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब, बस स्टैंड और पार्किंग लोटस बनाने के प्रस्तावों पर बुधवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में मंथन किया गया।

सिंहस्थ 2028 में उज्जैन की सूरत बदलने वाली है। शहर की संकरी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण सहित सड़क निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव है। बुधवार को सिंहस्थ 2028 हेतु प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कोठी रोड स्थित मेला कार्यालय पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त आशीष पाठक, अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे, यूडीए कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार, पीएचई कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर सहित तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

Advertisement

बैठक में 150 करोड़ रुपयों से मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब, बस स्टैंड और पार्किंग लोटस बनाने पर मंथन किया गया। शहर में यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और देवासगेट बस स्टैंड क्षेत्र को मल्टी ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को एक कैम्पस में शामिल कर दिया जाएगा। इससे रेल, बस के साथ सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। हब के लिए नगर निगम देवास गेट बस स्टैंड की भूमि देने का तैयार है। इस योजना को परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने अधिकारियों से परीक्षण कर रिपोर्ट बनवाने के लिए कहा था।

1. महाकाल मंदिर और रामघाट पहुंच मार्गों का विस्तार-इसके लिए माधव सेवा न्यास से महाकाल थाना तक 360 मीटर की सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है लेकिन राशि का आवंटन नहीं। बंबई धर्मशाला से रामघाट तक 250 मीटर और रामघाट से झालरिया मठ तक 200 मीटर की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। तीनों कार्यों 44.81 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित।

2. सवारी मार्ग का हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकास, वर्तमान में यह सड़क 4.30 किमी की है। इसे 15 से 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है।

3. कोठी महल को वीर भारत संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 45 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित।

4. काल भैरव मंदिर क्षेत्र को 50 करोड़ रुपयों से विकसित करने का प्रस्ताव।

नगर निगम के यह प्रस्ताव…

25 करोड़ रुपए से गाड़ी अड्डा चौराहे से वीडी क्लॉथ मार्केट, केडी गेट, जूना सोमवारिया होते हुए बड़े पुल तक 2.25 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण।

19 करोड़ रुपए से वीडी क्लॉथ मार्केट, तेलीवाड़ा, ढाबारोड होते हुए छोटी पुलिया तक 1.8 किमी रोड का चौड़ीकरण।

17 करोड़ रुपयों से कोयला फाटक चौराहा से छत्रीचौक गोपाल मंदिर तक 1.8 किमी सड़क का चौड़ीकरण।

15 करोड़ रुपयों से कर्कराज मंदिर से भूखी माता मंदिर तक एवं ब्रिज का निर्माण।

7.50 करोड़ रुपयों से खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा, रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग, जीवाजीगंज थाने से गणेश चौक तक की रोड का चौड़ीकरण।

2.50 करोड़ से नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक 600 मीटर की रोड।

2 करोड़ रुपयों से कालभैरव मंदिर से सिंहस्थ सरोवर गणेश मंदिर तक की रोड का चड़ीकरण।

1 करोड़ रुपयों से तेलीवाड़ा से कंठाल चौराहा तक 18 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण शामिल किया गया है।

मल्टी ट्रांजिट हब ऐसा होगा

एक कैंपस में होंगे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड।

यात्रियों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

यात्रियों को शहर में जाने के लिए टैक्सी, ऑटो व सार्वजनिक बसे मिल सकेंगी।

ठहरने, भोजन, शौचालय जैसी अन्य सुविधाएं भी एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएंगी।

इमारत की छत के ऊपर सौर और वर्षा जल संचयन होगा।

Related Articles