गंदे पानी की बोतल भेंट की महापौर को

खाली बाल्टी दिखाकर महापौर से मांगा पानी…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बंगले के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, 57 प्रदर्शनकारी और 27 पुलिसकर्मी

जनता हो रही है परेशान, आयुक्त हैं स्पेन में
उज्जैन। शहर वितरित हो रहे जल को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने खाली बाल्टियां लेकर ग्रांड होटल परिसर स्थित महापौर आवास को घेरा और अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बोतल में लाया गंदा जल भी महापौर को भेंट किया। दो दिन से प्रदर्शन कर रही कांग्रेस का आंदोलन महज 20 मिनट में खत्म हो गया।
View this post on InstagramAdvertisement
प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस ने सोमवार को किया था। इसकी तैयारी को लेकर सुबह पार्षद और कार्यकर्ता क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से दोपहिया वाहन पर सवार होकर फ्रीगंज क्षेत्र पहुंचे। इनके हाथों में खाली बाल्टियां थीं। यह लोग नारेबाजी कर रहे थे। महापौर आवास के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। समस्या सुनने के लिए जब महापौर मुकेश टटवाल जब बाहर आए तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें साथ लाई गई गंदे पानी की बोतल भेंट की।
आयुक्त नहीं हैं शहर में
शहर की जनता पानी को लेकर परेशान हो रही है। निगमायुक्त आशीष पाठक पारिवारिक दौरे के तहत स्पेन में हैं। प्रदर्शन में इस बात का उल्लेख हुआ।
किसने क्या कहा
पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता और पार्षद ज्ञापन देने आए थे। नगर निगम शहरवासियों को साफ जल प्रदाय करने के लिए तैयार है। हम इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं। -मुकेश टटवाल, महापौर
पूरा शहर अव्यवस्था से भरा पड़ा है और कोई इसे सुधारने वाला नहीं है। इसी के लिए ज्ञापन देने आए थे। -मुकेश भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष
गंभीर डेम में भरपूर पानी के बावजूद जनता तरस रही है। महापौर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हमने जनता के हित में प्रदर्शन किया है। -रवि राय, नेता प्रतिपक्ष








