Advertisement

केजरीवाल ने कहा…कल 12 बजे BJP हेडक्वार्टर जाऊंगा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भाजपा जेल-जेल का खेल नहीं खेले। कल मैं दोपहर 12 बजे अपने बड़े नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जा रहा हूं। आपको जिस-जिस को जेल में डालना है, डाल दीजिए।यह आप के सभी नेताओं को जेल में डालना चाहते हैं।

Advertisement

अब सौरभ, आतिशी और मेरे पीए को जेल में डालना चाहते हैं। प्रधानमंत्री, एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ्तार कर लीजिए। आप देख सकते हैं कि वे किस तरह से ‘आप’ के पीछे पड़े हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा। आप यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं। कल मैं अपने सभी शीर्ष नेताओं, विधायकों, सांसदों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं। ‘आप’ एक पार्टी नहीं बल्कि विचार है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वाति मालीवाल को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

इससे पहले माना जा रहा था कि केजरीवाल अपने निजी सचिव बिभव कुमार को लेकर अपनी देश के सामने रखेंगे। बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में बिभव कुमार को आज ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बिभव ने तीस हजारी कोर्ट ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें