Advertisement

मध्यप्रदेश में 17,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

पीएम मोदी बोले- विकास और विरासत साथ लेकर चलेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने करीब 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं का खास तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आपके सपने को पूरा करना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया का मजबूत स्तंभ बनेगा।

मुरैना के सीतापुर में मेगा लेजर एंड फुटवेयर क्लस्टर, इंदौर में रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री के लिए पार्क, मंदसौर में इंडस्ट्रियल पार्क का विस्तार, धार में इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण इसी दिशा में उठाए जा रहे कदम है। खिलौना बनाने की हमारी बड़ी परंपरा रही है। स्थिति यह थी कि कुछ साल पहले तक हमारे बाजार और घर विदेशी खिलौनों से भरे पड़े थे। हमने देश के खिलौने बनाने वाले पारंपरिक परिवारों को विश्वकर्मा परिवार के तौर पर मान्यता दी। विदेशों से खिलौनों का आयात कम हो गया है। जितने खिलौने हम आयात कर रहे थे, उससे दोगुना हम निर्यात कर रहे हैं। बुधनी के खिलौना बनाने वालों के लिए अनेक अवसर मिलने वाले हैं।

Advertisement

मध्य प्रदेश अजब भी है और गजब भी

पीएम मोदी ने कहा कि पर्यटन में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसका लाभ मध्य प्रदेश को भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश अजब है और गजब भी है। ओंकारेश्वर और ममलेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। ओंकारेश्वर में विकसित किए जा रहे एकात्म धाम की वजह से यह संख्या और बढ़ेगी। 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होने वाला है। इच्छापुर से इंदौर तक फोन लेन बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। रेल परियोजनाओं से भी मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी सशक्त होगी।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि खेती, उद्योग और टूरिज्म पर फोकस कर रही है। मां नर्मदा पर बन रही तीन जल परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इनसे सिंचाई और पेयजल की समस्याओ का निराकरण होगा। मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के लाखों परिवारों का जीवन बदलने वाला है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें