Advertisement

प्रोफेसर के MBBS कर रहे पुत्र ने फांसी लगाई

पिता कॉलेज, मां स्कूल पढ़ाने गये थे, स्कूल से लौटी छोटी बहन ने देखा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बसंत विहार कालोनी में रहने वाले एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में स्कूल से घर लौटी छोटी बहन ने अपने भाई को फांसी पर लटके देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पंशुल व्यास पिता संतोष 20 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में एमजीएम कॉलेज इंदौर का छात्र था। पंशुल इंदौर में ही फ्लैट लेकर दोस्तों के साथ वहीं रहता था। पिछले दिनों वह छुट्टी में घर आया था। पंशुल के परिजन निर्मल व्यास ने बताया कि उसके पिता संतोष व्यास एमआईटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं, मां पल्लवी व्यास प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका हैं और बहन चार्वी व्यास स्कूल में पढऩे जाती हैं।

Advertisement

सोमवार सुबह सभी लोग घर से गये थे और पंशुल अकेला था। दोपहर में चार्वी व्यास स्कूल से घर लौटी दरवाजा खुला था। उसने भाई पंशुल को फांसी के फंदे पर लटके देखा उसी समय मां पल्लवी व्यास भी घर लौटीं और शोर मचाया। स्कूल स्टाफ का वाहन चालक शोर सुनकर घर में पहुंचा। तीनों पंशुल को फंदे से उतारकर प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

होनहार बेटा हमेशा अव्वल आता था

Advertisement

पंशुल के बड़े पापा निर्मल व्यास ने बताया कि बेटा होनहार था और परीक्षाओं में हमेशा अव्वल आता था। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें