Advertisement

राहुल गांधी बोले- मेरी जान को खतरा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पुणे की एक अदालत को बताया कि उनकी हालिया राजनीतिक लड़ाइयों और उनके खिलाफ मानहानि मामले में शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के वंश को देखते हुए उन्हें जान का खतरा है।

Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा पर उनके वकील ने चिंता जाहिर की है विनायक सावरकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले पर पुणे की एक विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने कहा कि कांग्रेस सांसद की जान को खतरा है।नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पुणे की एक अदालत को बताया कि उनकी हालिया राजनीतिक लड़ाइयों और उनके खिलाफ मानहानि मामले में शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के वंश को देखते हुए उन्हें जान का खतरा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा पर उनके वकील ने चिंता जाहिर की है विनायक सावरकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले पर पुणे की एक विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने कहा कि कांग्रेस सांसद की जान को खतरा है।

Advertisement

राहुल गांधी की तरफ से वकील मिलिंद पवार ने कोर्ट में बताया कि बीजेपी नेता बिट्टू ने उन्हें आतंकवादी तो दूसरे भाजपा नेता तरविंदर मारवाह ने खुले तौर पर धमकी दे दी कि अगर राहुल गांधी ठीक से व्यवहार नहीं करेंगे तो उनका हाल उनकी दादी जैसा हो सकता है।

मिलिंद पवार ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता सत्याकी का सावरकर और गोडसे परिवार से पारिवारिक संबंध है और वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं। वकील के अनुसार शिकायतकर्ता की पारिवारिक पृष्ठभूमि हिंसक और असंवैधानिक प्रवृत्तियों से जुड़ी रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें