Advertisement

रेलवे चलाएगा महाकुंभ पुण्य यात्रा स्पेशल ट्रेन

21 जनवरी को इंदौर से चलकर उज्जैन होते हुए रवाना होगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रेलवे प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन भारत गौरव यात्रा के तहत करेगा। यह ट्रेन महाकुंभ पुण्य यात्रा के नाम से 21 जनवरी को इंदौर से चलकर उज्जैन होते हुए रवाना होगी।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को कुंभ स्पेशल ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, रानी कमलापति एवं इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना होते हुए प्रयागराज रवाना होगी। 22 जनवरी को ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। इसमें इकॉनामी श्रेणी स्लीपर का प्रति व्यक्ति 19500 रुपए और स्टेंडर्ड श्रेणी प्रति व्यक्ति 27700 रुपए शुल्क रहेगा।

Advertisement

5 रातें और 6 दिनों का टूर पैकेज आईआरसीटीसी ने निर्धारित किया गया है जिसमें स्वल्पाहार, होटल में ठहरने, सड़क मार्ग के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक 21 जनवरी को रवाना होने वाली ट्रेन 22 जनवरी को वाराणसी, 24 जनवरी को वाराणसी प्रयागराज, 25 को वाराणसी अयोध्या और 26 जनवरी को इंदौर में आएगी।

यात्रियों के लिए निर्देश

Advertisement

मंदिर दर्शन से संबंधित सभी नियम मंदिर ट्रस्ट अथवा प्रशासन द्वारा लगाए जाते हैं जिसका पालन यात्रियों को करना होगा।

यात्रियों को एक पासपोर्ट साइज का फोटो एवं टिकट वाले सभी यात्रियों को वैध पहचान प्रमाण पत्र रखना होगा।

प्रयागराज में टेंट सिटी में रात्रि विश्राम उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

वरिष्ठ नागरिकों को मेडिकल, फिटनेस सार्टिफिकेट देना अनिवार्य है।

यात्रा का सही समय के बारे में 2 दिन पूर्व दूरभाष से सूचित किया जाएगा।

Related Articles

Write a review