Advertisement

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी,गांधीसागर डैम के 3 गेट खुले

भोपाल|मध्य प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी लगातार जारी है. माना जा रहा है कि प्रदेश में अब मानसून अपने अंतिम दौर में है. हालांकि विदाई से पहले प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला लगातार जारी है.

Advertisement

शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. प्रदेश के कई जिलों में मानसून का सिस्टम एक्टिव है. इस वजह से इंदौर, भोपाल समेत कई संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सितंबर का महीना खत्म होने वाला है. आम तौर पर अब तक इतनी भारी बारिश नहीं होती है.

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई जिलो में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश, आंधी तूफान के साथ बिजली भी गिर सकती है. राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर बारिश हो सकती है. जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, दमोह और पांढुर्णा में भी बारिश का अलर्ट है.

Advertisement

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंदसौर, इंदौर, दक्षिणी रतलाम, धार, दक्षिणी और पूर्वी उज्जैन भारी बारिश हो सकती है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें