Advertisement

Raja Raghuvanshi Murder Case: 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया आरोपी लोकेंद्र

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ग्वालियर से गिरफ्तार किए गए आठवे आरोपी लोकेंद्र तोमर को आज शिलांग कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान न्यायलय ने उसे 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास करेगी।

Advertisement

आरोपी लोकेन्द्र सिंह तोमर को 15वें व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ खंड अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया गया। शिलांग पुलिस ने आरोपी की 120 घण्टे यानी 05 दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की। सुनवाई के बाद शिलांग पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर सहमति जताई। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर कोर्ट से रवाना हो गई।

ट्रांजिट रिमांड का ये रहेगा संभावित रुट 

Advertisement

– ग्वालियर से इंदौर वाय रोड

– इंदौर से दिल्ली वाया फ्लाइट

Advertisement

– दिल्ली से गुवाहाटी वाया फ्लाइट

– गुवाहाटी से शिलांग वाय रोड

आरोपी लोकेंद्र को लेकर पुलिस जिला कोर्ट से रवाना हो गई। जहां से उसे JH हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उसका दोबारा मेडिकल होगा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रवाना होगी।

सोमवार को क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी लोकेंद्र रविवार रात लगभग 9 बजे अपने ग्वालियर स्थित फ्लैट पर अकेले गया था। इस दौरान सोमवार दोपहर लगभग 01 बजकर 30 मिनट के आसपास ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने गांधी नगर स्थित NK प्लाजा में दबिश दी। जहां उसके फ्लैट नंबर 105 से उसे हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें