भगवान महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी गई।
Advertisement
इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाकर आरती की गई। भक्तों को दिनभर लड्डू महाप्रसादी का वितरण होगा। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में श्रावण मास के दौरान भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।
इस बार शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा, पं.आशीष पुजारी, पं.संजय पुजारी, पं.विकास पुजारी के परिवार द्वारा भस्म आरती की गई। उन्हीं के द्वारा भगवान को महाभोग लगाया गया।
Advertisement









