सोशल मीडिया पर जज बताकर किया दुष्कर्म

खंडवा। खंडवा की 30 वर्षीय महिला सोशल मीडिया पर बने रिश्ते के जाल में फंस गई। आरोपी ने खुद को राजस्थान हाईकोर्ट का जज बताकर महिला से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को सच्चाई पता चली कि वह कोई जज नहीं, बल्कि उदयपुर का रहने वाला एक लॉ स्टूडेंट है तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर खंडवा पुलिस ने आरोपी जयकिशन (29) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









