Advertisement

दुर्लभ संयोग : 28 से शनि की सीधी चाल देगी सकारात्मक परिणाम

मीन राशि में होंगे शनि मार्गी, जून 2027 तक इन राशियों पर पड़ेगा विशेष असर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कर्मफल दाता शनिदेव 138 दिनों की लंबी परीक्षा अवधि के बाद 28 नवंबर को सुबह 9.20 बजे मार्गी हो जाएंगे। यानी सीधी चाल चलेंगे। शनि का मीन राशि में मार्गी होना एक दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग माना जा रहा है, जिसका असर जून 2027 तक विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। जो सकारात्मक परिणाम देगा।

पं. पवन पाठक ने बताया शनि का मार्गी होना कर्म के अनुसार फल देने का समय है। वक्री अवधि में मिली सीख को अब लागू करने से जीवन में तेजी से सकारात्मक परिवर्तन होंगे।

Advertisement

लाल किताब विशेषज्ञ पं. बीपी शुक्ला का कहना है कि शनि अनुशासन और संरचना का ग्रह है। शनि की यह चाल लंबे समय से रुके वैज्ञानिक प्रोजेक्टों को गति देगी। एआई, अंतरिक्ष अनुसंधान, समुद्री विज्ञान और मेडिकल टेक्नोलॉजी में नई प्रगति और निवेश बढ़ेगा। विदेशी व्यापार और बाजारों की स्थिरता में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। पानी, तेल, रसायन और दवा उद्योग में तेजी दिख सकती है। शांति वार्ता, सीमा विवाद और व्यापारिक समझौतों में फिर से गति आएगी।

लोगों को भी मिलेगी राहत
पं. शुक्ला के मुताबिक शनि इस साल जुलाई से वक्री होकर चल रहे थे। वक्री अवधि आत्मविश्लेषण और मानसिक दबाव का समय थी। अब मार्गी होते ही कई राशि के जातकों के रुके कार्य आगे बढ़ेंगे, यात्राओं में अटके निर्णय स्पष्ट होंगे, आर्थिक हलचल तेज होगी और करियर की रफ्तार लौटेगी।

Advertisement

12 राशियों पर इस परिवर्तन का असर

=मेष- खर्च कम होंगे और विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

=वृषभ- आय में वृद्धि होगी और निवेश से लाभ मिलेगा।

=मिथुन- नौकरी में स्थिरता आएगी, प्रमोशन के योग बनेंगे और पिता से संबंध सुधरेंगे।

=कर्क- भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी और उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

=सिंह- अचानक संकट कम होंगे और ससुराल पक्ष से तनाव घटेगा।

=कन्या- दांपत्य व साझेदारी में सुधार होगा और अविवाहितों के लिए रिश्ते आने के योग हैं।

=तुला- शत्रु व रोगों पर विजय मिलेगी, कोर्ट केस में राहत मिलेगी और कर्ज से मुक्ति के संकेत हैं।

=वृश्चिक- संतान से शुभ समाचार मिलेगा, पढ़ाई में मन लगेगा और प्रेम संबंध सुधरेंगे।

=धनु- घर-परिवार में शांति रहेगी, संपत्ति और वाहन संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

=मकर- साहस बढ़ेगा, प्रयासों में सफलता मिलेगी और छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

=कुंभ- धन में वृद्धि होगी, परिवार में विवाद सुलझेंगे और साढ़ेसाती से राहत मिलेगी।

=मीन- मानसिक तनाव कम होगा, अनुशासन बढ़ेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Related Articles

Write a review