Advertisement

रतलाम-उज्जैन होकर चलेंगी दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस और सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस के बीच दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें रतलाम रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

झांसी-बांद्रा स्पेशल (02199) 3 जुलाई से 25 सितंबर तक हर गुरुवार को झांसी से शाम 4:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम और दाहोद होते हुए अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा से 5 जुलाई से 27 सितंबर तक हर शनिवार सुबह 5:10 बजे चलकर रविवार सुबह 5 बजे झांसी पहुंचेगी।

सूबेदारगंज-बांद्रा स्पेशल (04125) 7 जुलाई से 29 सितंबर तक हर सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5:20 बजे चलकर मंगलवार सुबह 9:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा से 8 जुलाई से 30 सितंबर तक हर मंगलवार दोपहर 11:15 बजे चलकर बुधवार शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

Advertisement

यहां रहेगा स्टॉपेज
झांसी-बांद्रा ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे। यह दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना से होकर गुजरेगी। वहीं सूबेदारगंज-बांद्रा ट्रेन में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच लगेंगे। यह फतेहपुर, इटावा, आगरा, कोटा होते हुए चलेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review