Popup Image
Advertisement

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध

लोग पार्लर जाकर खूब पैसे खर्च करते हैं या फिर बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये स्किन को फायदे पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाता है। इनमें केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज कर देता है। ऐसे में आप स्किन की देखभाल के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत भी साफ होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन पर किस तरह आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक बनाने का सही तरीका।

Advertisement

दूध-हल्दी
कच्चा दूध स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। दूध-हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में दो स्पून कच्चा दूध लें। फिर इसमें एक स्पून हल्दी, एक स्पून नींबू का रस और एक स्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और कालेपन से छुटकारा मिलेगा।

दूध-बेसन
इस फेस पैक को बनाने के लिए दो स्पून कच्चा दूध, एक स्पून बेसन और एक स्पून नींबू के रस को अच्छी तरह मिला लें। फिर इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत साफ होती है। इसके साथ ही दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है।

Advertisement

दूध-शहद
दूध-शहद का फेस पैक भी स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। इसके लिए एक कटोरी में 2 स्पून कच्चा दूध, दो स्पून शहद और एक स्पून नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 20-25 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इसे धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें