12 दिसंबर को फिर CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल
गुजरात में भाजपा ने 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं।
वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। CM भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में शपथ लेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम था। पार्टी ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करते ही सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। नतीजों में यही नजर आ रहा है।