रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को रिश्तेदार मंदिर घुमाने के बहाने घर से लेकर गया और दो दिन बाद वापस लौटा। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
पुलिस ने बताया कि अन्नपूर्णा नगर में रहने वाली किशोरी को वहीं रहने वाला उसका रिश्तेदार मंदिर घुमाने के बहाने दो दिन पहले घर से लेकर गया था लेकिन वह किशोरी को वापस लेकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। दो दिन बाद रितेश उर्फ बंटी जाटवा किशोरी को घर छोड़ गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और बंटी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
Advertisement










