रोड शो को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

By AV News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठकआयोजित

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 5 मार्च को उज्जैन आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। प्रदेश प्रभारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में राहुल गांधी के रोड शो का मार्ग का चयन किया और आमसभा के स्थान पर भी विचार विमर्श किया गया।

प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि शहर कांग्रेस कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश प्रभारी प्रियव्रत खींची, रवि जोशी एवं ओम सिलावट की उपस्थिति तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उज्जैन आगमन पर कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।

न्याय यात्रा के दौरान गांधी के भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और उनके रोड शो को लेकर प्रदेश प्रभारियों द्वारा कांग्रेस पदाधिकारी के साथ मार्ग का अवलोकन किया और आमसभा के स्थान के चयन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष कमल पटेल, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, अनंतनारायण मीणा, माया त्रिवेदी आदि ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस दौरान पूर्व विधायक बटुक शंकर जोशी, करण कुमारिया, अजीतसिंह ठाकुर, अशोक भाटी, ओपी लोट, अरुण रोचवानी, पार्षद सपना सांखला, राजेंद्र कुवाल, परमानंद मालवीय, ओम रामी, इमरान खान, जाहिद पहलवान, सादिक खान, फिरोज पठान, अजय राठौर, पूर्व पार्षद सुनील कछवाय, चंद्रभानसिंह चंदेल, बबलू खींची, दीपेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, अभिषेक लाला, वीरेंद्र गौसर, मुकेश भाटी, मकसूद अली, रियाज खान, हिमांशु जोशी, कैलाश बिसेन आदि मौजूद थे।

Share This Article