Popup Image
Advertisement

इंदौर:इंडियन ऑयल के डिपो मैनेजर के घर डकैती

परिवार को बंधक बनाकर जेवर-कैश लूटे; कार भी ले गए

Advertisement

इंदौर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधों में कमी नहीं आई है। 12 दिन में दूसरी बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया और पुलिस के सारे प्रयास नाकाम साबित हुए। शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे लंदन विला में रहने वाले इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के डिपो मैनेजर के बंगले को डकैतों ने निशाना बनाया। चार-पांच नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बंगले में घुसे। सो रहे लोगों के साथ मारपीट की। उनके हाथ-पैर बांधे फिर डकैती को अंजाम दिया। लौटते समय वह कार भी अपने साथ ले गए। लाखों रुपये का सामान वे अपने साथ ले गए हैं।

Advertisement

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय पुष्पेंद्र मित्तल (अग्रवाल) MR-10 के पास कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में रहते हैं। वे IOC में मैनेजर हैं। लुटेरे तड़के 4.30 बजे दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे और सीधे पुष्पेंद्र के बेडरूम में पहुंचे। पुष्पेंद्र को हाथ में डंडा मारकर जगाया और जेवर, कैश मांगा। पुष्पेंद्र के साथ पत्नी आकांक्षा (27), साढ़े तीन साल का बड़ा बेटा और डेढ़ साल का छोटा बेटा भी था। दोनों बेटे बुरी तरह डर गए।

बदमाशों के भागने के बाद जैसे-तैसे परिवार कमरे से बाहर आया। बदमाश मोबाइल भी छुपा गए थे। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि मित्तल परिवार करीब एक सप्ताह बाद घर पर लौटा था। घर सूना रहने के दौरान लुटेरों ने रेकी की होगी।

Advertisement

बताया जाता है कि कार की आखिरी लोकेशन धार जिले के राजगढ़ के पास मिली है। बदमाश कार धार के आगे छोड़कर भाग गए हैं। उसे जब्त कर लिया है। जिस तरफ बदमाश भागे हैं, वह सरदापुर, बाग, टांडा से लगा हुआ है। यह धार-झाबुआ सीमा से लगा आदिवासी बहुल इलाका है। बदमाश परिवार से आदिवासी बोली में ही बात कर रहे थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें