Advertisement

MP:दिनदहाड़े विधायक सांसदों के अपार्टमेंट में 12 लाख रुपए की लूट

राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में विधायकों-सांसदों के अपार्टमेंट से दिनदहाड़े में 12 लाख की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लूट की यह घटना राजधानी के रचना नगर स्थित विधायक-सांसदों के अपार्टमेंट में अवैध रूप से चल रहे है शराब कंपनी के दफ्तर में की गई।

Advertisement

हथियारबंद बदमाशों ने फ्लैट में संचालित हो रहे शराब कंपनी के दफ्तर पर धावा बोल कर कंपनी के मैनेजर पर पिस्टल अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश फ्लैट में एक बैग में रखे रुपए लेकर फरार हो गए। शराब कंपनी के मैनेजर से लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए राजधानी में नाकेबंदी कर दी है। शहर भर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने कहा कि आरोपियों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रचना टॉवर में अवैध रूप से शराब कंपनी का दफ्तर चलाया जा रहा था।

Advertisement

दरअसल शहर के पॉश कॉलोनी माने जाने वाली  रचना नगर में विधायक और सांसदों का मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट बना हुआ है, जो वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधायकों को आवंटित किए गए है। यहीं पर एक पूर्व विधायक को आवंटित फ्लैट में शराब कंपनी का दफ्तर अवैध रूप से चल रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें