Advertisement

169 उद्योगपतियों को आवंटित की जाएगी 6774 करोड़ रु. की भूमि, कईं को रोजगार की उम्मीद

रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव 2024 में 662 बायर और 2551 सेलर ने कराया रजिस्ट्रेशन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन 1 एवं 2 मार्च को किया जा रहा है। इसके लिए अभी तक 662 बायर और 2551 सेलर ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कॉन्क्लेव में 169 उद्योगपतियों को 6774 करोड़ की भूमि आवंटित की जाएगी। 8000 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।

12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अभी तक 662 बायर और 2551 सेलर द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जो जारी हैं। बायर और सैलर में प्रमुख रूप से फूड और एग्रो प्रोडक्ट्स, सर्विस सेक्टर, इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, केमिकल एंड एलाइड प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रिकल, जेम एंड ज्वेलरी, रियल एस्टेट, लेदर, स्पोर्ट्स, फिश एंड मरीन प्रोडक्ट्स के सेक्टर शामिल है। देश में आईटी सेक्टर्स के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में यूएसए, फिजी, मंगोलिया के गवर्मेंट डेलीगेशन और जापान, जर्मनी के बिजनेस डिलेग्शन शामिल होंगे।

Advertisement

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एक मार्च से 9 अप्रैल तक विक्रमोत्सव तथा उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले, एक एवं 2 मार्च को दो दिवसीय रिजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव की व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। विक्रमोत्सव एवं व्यापार मेले के कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना तथा रिजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव की सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी यूडीए सीईओ संदीप सोनी रहेंगे। रिजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव का कार्यक्रम उज्जैन-इन्दौर मार्ग स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में किया जाएगा।

Advertisement

भगवान महाकाल को 6.25 क्विंटल लड्डू का भोग

कांक्लेव के सफल आयोजन के लिए सर्वप्रथम भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया जाएगा। भगवान महाकाल को 6.25 क्विंटल लड्डू का भोग लगाया जाएगा। यह विशेष प्रसाद इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल उद्योगपतियों को भी दिया जाएगा।

उद्योगपति और प्रतिभागियों को दी जाएगी किट

इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल हो रहे उद्योगपतियो और प्रतिभागियों को विशेष किट दी जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश शासन की उद्योग फ्रेंडली नीतियों, भूमि बैंक, बुटीक प्रिंट ,भगवान महाकाल का विशेष प्रसाद दिया जाएगा।

Related Articles