विवाद के बाद पत्नी के जाने से दु:खी युवक ने फांसी लगा ली

उज्जैन। विवाद के बाद पत्नी के जाने से दुखी एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर की है। यहां रहने वाले विकास पिता गजेंद्र चौहान (24) की दो साल पहले देवास की खुशबू से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद पिछले छह महीने से खुशबू अपने पिता के घर रह रही थी। इस कारण विकास तनाव में था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
विकास टैक्सी ड्राइवर है और रोज सुबह जल्दी उठ जाता है। सोमवार सुबह विकास नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने कमरे में गए। जहां विकास साड़ी से बने फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर नागझिरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विकास के परिजनों में माता-पिता, भाई-बहन हैं।
Advertisement









