Advertisement

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में सलमान लाला उसके बयानों में उलझ रही है नागदा पुलिस

यूजर राहुल गोयल ने लिखा सलमान लाला पुलिस को घुमा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पुलिस की मुराद पूरी हो गई। कुख्यात बदमाश सलमान लाला का उसे 8 फरवरी तक रिमांड मिल गया है। पुलिस को अब बहुत से राज उगलवाना है।

पहले पुलिस उसे नागदा की गलियों में घुमा रही थी अब वह पुलिस को घुमा रहा है। सलमान को लेकर थांदला का तापमान बढ़ा हुआ है। अभी तक पुलिस ने वहां से जो भी तथ्य जुटाए हैं वह किसी काम के नहीं निकले। मकान नंबर तीस सुर्खियों में रहा। सलमान के रिकॉर्ड में मकान नंबर तीस और वार्ड 13 का उल्लेख है, लेकिन यहां यह मकान नहीं निकला। अलबत्ता वार्ड 11 में मकान नंबर तीस है, लेकिन यहां अशेक चौहान रहता है।

Advertisement

पुलिस ने थांदला की गलियों में भटक कर मतदाता सूचि और अन्य दस्तावेजों को खंगालने मेें कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां उसका कोई जानकारी नहीं मिला। निर्वाचन नामावली में तीन साल तक वार्ड 13 और मकान नंबर तीस से उसका नाम जुड़ा रहा। 2022 में नगर परिषद के चुनाव हुए। 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव हुए।

उसका नाम सूची में दर्ज रहा। बाद में बीएलओ ने जांच की और नाम हटा दिया गया। पुलिस के लिए यह बात भी हैरान करने वाली है कि जब पासपोर्ट बनता है तब पुलिस की रिपोर्ट पेश करना पड़ती है। उसके खिलाफ केस दर्ज थे, फिर भी पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट उसके पक्ष में लिखी गई। दो गवाह होते हैं जो अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं।

Advertisement

रहमान को भी उठाया

इधर, सूचना मिली है कि पुलिस ने सलमान के सिपहसालार उज्जैन की अंडा गली में रहने वाले अब्दुल रहमान को उठाया है। रहमान वह शख्स है जिस पर सलमान बहुत भरोसा करता है। एमडी ड्रग्स और तस्करी में माहिर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सोशल मीडिया पर भी छाया

बदमाश सलमान लाला का मामला सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बंटोर रहा है। टूटे पैर से सरपट चलने का वीडियो देखकर कुछ यूजर्स कमेंट्स के माध्यम से जमकर पुलिस की खिल्ली उड़ा रहे हैं तो कुछ ने पुलिस पर ही सवाल उठा दिए हैं तो कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो बदमाश का गुणगान कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ कमेंट्स हम आपको बता रहे हैं।

नकली पट्टी गोलमाल है- महेश प्रजापति

टूटे पैरों पर चलाना कोई नागदा पुलिस से सीखें।– शांतनु सुनेरी

मुझे लगता है दाल में कुछ तो काला है। – गजेंद्र मलिक

जूता देते ले जाते यार। –आयुष्मान सिंह राजा

अगर पैरे टूटे होते तो इतनी स्पीड से कैसे चलता।– शेख रईस

वही पुराना खेल आज जेल और कल बेल।- मो. सादिक

यह वही लाला है जो लोगों में खौफ फैलाता था, आज खुद ही भीख मांग रहा है।– रितिक चौधरी

8 फरवरी तक लाला रिमांड पर, रहमान का नाम बताया

पहली पोस्ट

721400 व्यूज

18700 लाइक्स

117 कमेंट्स

13300 शेयरिंग

दूसरी पोस्ट

74400 व्यूज

2477 लाइक्स

15 कमेंट्स

751 शेयरिंग

Related Articles

Write a review