सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है. इसके साथ ही सावन को भगवान शिव की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। सावन के महीने में महादेव की पूजा विधि-विधान से करने पर विशेष फलदायी होती है।
इस महीने में भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हैं, ताकि बाबा प्रसन्न हो जाएं। शिवजी को कुछ चीजें विशेष प्रिय हैं, जिन्हें चढ़ाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं आचार्य आशिमा महंत ज्योतिष से भगवान शिव को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए…
01- भगवान शिव को जल अर्पित करें
सावन के महीने में भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी करते हैं। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी एक अच्छा उपाय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महामृत्युंजय मंत्र के जाप से कई गंभीर बीमारियों, समस्याओं और बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।
02- बिल्वपत्र से पूजन करने पर आध्यात्मिक शक्ति मिलती है
बिल्वपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन माह में बिल्वपत्र की पूजा करने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। इसके साथ ही बेल के पेड़ के नीचे स्थित शिवलिंग की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को बिल्वपत्र चढ़ाने से वे बहुत प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा बिल्व वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
03- घर में सुख-शांति के लिए भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं
धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए या धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं। साथ ही घर में किसी भी ऊपरी हवा का साया नहीं रहता है। इससे घर-परिवार से नकारात्मक ऊर्जा भी कम होती है। भगवान शिव को धतूरे का पौधा या पत्ता चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं।
04- भस्म का तिलक लगाने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है
यदि कोई व्यक्ति भस्म धारण करता है तो उसे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। शिवपुराण के अनुसार ऐसी भस्म धारण करने से व्यक्ति का आकर्षण बढ़ता है। समाज में मान-सम्मान मिलता है. इसलिए भगवान शिव को अर्पित की गई भस्म का तिलक लगाना चाहिए।
05- शिवलिंग पर चंदन लगाने से सुख-समृद्धि मिलती है
भोलेनाथ को चंदन अत्यंत प्रिय है। शिवलिंग पर चंदन लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन में चंदन से शिवलिंग की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। इससे जीवन में आने वाली सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
06- आक के फूल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं
भगवान शिव की पूजा में आक के फूल चढ़ाने से स्वर्ण दान के समान फल मिलता है। यह भी माना जाता है कि इस फूल को शिवलिंग पर चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिस घर के आसपास यह पौधा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का दुष्प्रभाव नहीं होता है। वहां हमेशा सकारात्मकता रहती है.
07- शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से शिव प्रसन्न होते हैं
माना जाता है कि भांग ने ही भगवान शिव की चिंता दूर की थी। इसलिए ये दोनों ही भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे सभी पाप और बुराइयां दूर हो जाती हैं।
08- रुद्राक्ष में दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की शक्ति होती है।
पुराणों में मान्यता है कि भगवान शिव के आंसुओं से जन्मे रुद्राक्ष में दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की अपार शक्ति होती है। इसे न केवल भगवान शिव को चढ़ाया जाता है, बल्कि इसे धारण भी किया जा सकता है। इसे धारण करने से जीवन की सभी समस्याओं, रोगों, शोकों और भय से मुक्ति मिल जाती है।
09- शिवलिंग पर दूध से रुद्राभिषेक करें
मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर दूध से रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। सावन के महीने में भगवान शिव का दूध से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।
10-शिवलिंग पर ये चीजें जरूर चढ़ाएं
पूजा में अक्षत चढ़ाने का अर्थ यह है कि हमारी पूजा अक्षत की तरह संपूर्ण हो, उसमें किसी भी प्रकार की बाधा न आए। -शिवलिंग पर अक्षत या कच्चे चावल चढ़ाने से घर में धन की वर्षा होती है। ऐसा माना जाता है कि चावल चढ़ाने से हमारे बुरे दिन खत्म हो जाते हैं और अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। इससे हमारी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
11- शिव पूजन के बाद यह उपाय अवश्य करें
यदि दो कपूर और एक लौंग को एक साथ जलाकर दो-तीन दिन में थोड़ा-थोड़ा करके खाया जाए तो भक्तों को होने वाली सभी समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं। शत्रुओं का नाश होता है और धन प्राप्ति के सारे रास्ते खुल जाते हैं। कपूर की सुगंध वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाती है। भोलेनाथ को यह सुगंध प्रिय है। इसलिए शिव पूजा में कपूर अनिवार्य है