Advertisement

सांवेर में स्कूल बस में लगी आग

सांवेर थाना क्षेत्र के पंच डेरिया गांव से धरमपुरी जा रही स्कूल बस में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगते है ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को कॉलोनी के एक खाली मैदान में जा कर रोका और बच्चों को बस से बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बस जलकर राख हो गई। बस सर्व विकास पब्लिक स्कूल धरमपुरी की थी। जो पंच डेरिया गांव से धरमपुरी की ओर जा रही थी। तभी बस में डीजल लीक होने के कारण अचानक उसमें आग लग गई।

Advertisement

स्कूल बस में आग लगते ही ड्राइवर और आसपास की लोगों ने बस में सवार करीब दस से ज्यादा बच्चों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पास में ही निर्माणाधिन कॉलोनी के वहां मौजूद लोगों ने ट्यूबवेल के पाइप से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची पर उसके पहले ही आग बुझा दी गई थी। हालांकि तब तक बस जलकर राख हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें