Advertisement

डॉलर के बहाने ठगी करने वालों की तलाश जारी

टीआई बोले… सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिख पाए चेहरे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। देवास निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी को उज्जैन बुलाकर डॉलर देने के बहाने ठगी करने वालों की नानाखेड़ा थाना पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। टीआई नरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

6 हजार नोट बताकर नानाखेड़ा बुलाया- अज्ञात युवक ने हरिनारायण को फोन किया और बताया कि मेरे पास 20-20 डॉलर के छह हजार नोट और हैं। यह नोट चार लाख रुपए में दे दूंगा। इसके लिए उन्हें नानाखेड़ा बस स्टेण्ड आना होगा। हरिनारायण उसकी बातों में आ गए। बुधवार शाम को 4 लाख रुपए लेकर नानाखेड़ा पहुंचे।

Advertisement

यहां युवक अपने दो दोस्तों के साथ उन्हें मिला। उसने डॉलर से भरा बैग बताकर हरिनारायण को दिया व चार लाख रुपए लेकर वहां से चला गया। हरिनारायण डॉलर से भरा बैग लेकर कुछ दूर गए और बैग खोलकर देखा तो उसमें कागज भरे मिले। उन्होंने नानाखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। टीआई नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बस स्टेण्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। हरिनारायण के पास जिस नंबर से कॉल आया था अब उसके आधार पर जांच की जा रही है।

यह था मामला

Advertisement

शंकरगढ़ बालगढ़ देवास निवासी हरिनारायण पिता पन्नालाल आदिम जाति कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। देवास में ही कुछ दिन पहले उन्हें एक युवक मिला जिसने उन्हें 20 डॉलर का नोट 50 रुपए में दे दिया था। इसके बाद युवक ने कहा था कि आपका फोन नंबर दे दो।

Related Articles

Write a review