Advertisement

दूसरी पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या

पहली पत्नी की मृत्यु पर 8 माह पहले की थी शादी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने रात 2 से सुबह 6 बजे के बीच तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर डीएसपी, टीआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। टीआई देवीलाल दसोरिया ने बताया कि दुर्गा कालोनी घट्टिया में रहने वाली मंजू उर्फ शिवानी पति जगदीश बंजारा 40 वर्ष का मायका मूसाखेड़ी इंदौर में है। उसकी हत्या की सूचना थाने पर मिली। यहां पहुंचकर देखा मंजू मृत हालत में पड़ी थी।

तलवार से उसका गला रेंता गया था। कंधे पर भी तलवार से वार किए गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जगदीश पिता बिहारीलाल की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। इस पर करीब 8 माह पहले देवीलाल ने मंजू से दूसरी शादी की और कॉलेज के सामने खेत पर बने मकान में दोनों रहने लगे। टीआई दसोरिया के अनुसार मंजू के बच्चे इंदौर में और जगदीश बंजारा के बच्चे उज्जैन में रहते हैं।

Advertisement

दूसरी शादी से नाराज था परिवार

जगदीश बंजारा द्वारा दूसरी शादी मंजू से किए जाने पर उसके परिवारजन नाराज थे और मंजू को छोड़ने का दबाव भी बना रहे थे। जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि मंजू अपने पति को छोड़कर जगदीश के साथ रह रही थी।

Advertisement

जगदीश भी परिवारजन के दबाव में मंजू को छोड़ना चाहता था। संभवत: इसी कारण उसने रात 2 से सुबह 6 बजे के बीच तलवार से मंजू की गला काटकर हत्या कर दी। फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें