Advertisement

हरसिद्धि मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने वृद्ध वकील को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरूवार रात हरसिद्धि मंदिर में दर्शन करने पहुंचे वृद्ध वकील को सिक्योरिटी गार्ड ने पीटकर घायल कर दिया जिन्होंने महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र पिता दामोदर दास नागर 72 वर्ष निवासी कहारवाड़ी वकील हैं। वह रात करीब 10 बजे हरसिद्धि मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शनों के दौरान यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने लगा। राजेन्द्र नागर ने गार्ड से कहा 5 सेकंड में हट जाऊंगा, लेकिन वह गाली गलौज करने लगा।

वृद्ध राजेन्द्र नागर ने उसे गाली देने से रोका तो लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मंदिर में कुछ समय के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई। घायल राजेन्द्र नागर मंदिर प्रशासक के पास पहुंचे। प्रशासक ने सीसीटीवी फुटेज देखे और नागर को बताया कि मारपीट करने वाले गार्ड का नाम अर्जुन है। घायल राजेन्द्र नागर ने महाकाल थाने में अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें