Advertisement

इंदौर : फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर मर्डर की खौफनाक साजिश

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर एक युवक की हत्या कर शव को दफना दिया गया। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक युवक के मोबाइल से उसके परिवार को मैसेज भेजा कि वह सांवरिया सेठ जा रहा है। परिवार ने जब फोन किया, तो कॉल नहीं उठाई गई, जिससे शक बढ़ गया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि 3 मई को खुड़ैल थाना में सेमलिया चाऊ निवासी विशाल चौहान की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिवार के अनुसार, विशाल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल से एक संदेश आया कि वह सांवरिया सेठ जा रहा है, लेकिन जब परिवार ने कॉल किया तो फोन नहीं उठाया गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई, जिसके बाद सच्चाई का खुलासा हुआ।

Advertisement

Related Articles

Write a review