Advertisement

Serial killer गिरफ्तार

भोपाल में गिरफ्तारी के बाद बोला सीरियल किलर शिवप्रसाद

Advertisement

6 लोगों को मार चुका हूं

भोपाल। चार चौकीदारों का सिर फोड़कर हत्या करने वाले सिरफिरे सीरियल किलर को भोपाल के बैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर और भोपाल में 2-2 हत्याएं कर चुका था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हुई। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Advertisement

गृह मंत्री ने कहा, बहुत कठिन टास्क था सागर पुलिस को बधाई देता हूं, आरोपी को मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से पकड़ा गया है सीरियल किलर है पूछताछ जारी है।

गार्डों को मारने के मिशन पर था

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया हत्यारे की पहचान शिवप्रसाद के रूप में हुई है। वो केसली, सागर का रहने वाला है। हत्यारे ने 6 हत्याएं की बात कुबूल की हैं। पूछने पर उसने बताया कि वो सिक्योरिटी गार्डों को मारने के मिशन पर है। वो ऐसे सिक्योरिटी गार्डों को टार्गेट करता था जो ड्यूटी के दौरान सोते रहते थे। सागर एसपी तरुण नायक ने कहा कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उसे वापस सागर ले जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें