मध्य प्रदेश:पचमढ़ी में पारा 1°, 36 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में पहली बार इस सीजन में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शहडोल जिले का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है अगले 2 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इधर राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया इसी प्रकार उमरिया का 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट है। विदिशा, सीहोर, शाजापुर और रायसेन में पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जम सकती है।

आज इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर और शहडोल में शीतलहर चलेगी, जबकि बाकी जिलों में बर्फ तक जम सकती है।

Related Articles