Advertisement

दर्दनाक हादसा,हैंड फ्री लगाकर बस से उतर रही थी, गेट पर धक्का लगा तो गिरी, हाथ पर चढ़ गया पहिया

चामुंडा माता मंदिर के समीप बीएसएनएल कार्यालय के सामने सुबह दर्दनाक हादसा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कोहनी की हड्डी बाहर आई, दर्द से चीखती रही, डॉक्टर बोले- काटना पड़ सकता है हाथ

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। चामुंडा माता मंदिर के समीप बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगर से आ रही युवती बीएसएनएल कार्यालय के सामने उतर रही थी।

Advertisement

गेट पर धक्का लगने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी, कानों में हैंड फ्री लगी होने से युवती को भी आवाज सुनाई नहीं दी और बस का पहिया सीधे हाथ की कोहनी से होकर निकल गया जिससे हाथ को चीरते हुए उसकी हड्डी बाहर आ गई। आसपास से गुजर रहे लोग उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां तुरंत उसका इलाज कर परिजनों को सूचना दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि उसका हाथ काटना पड़ सकता है।

दरअसल, आगर के तिरुपति विहार कॉलोनी की रहने वाली 18 वर्षीय रानी पिता मांगीलाल गुजराती प्रतिदिन आगर से उज्जैन अपडाउन करती है। रोज की तरह वह बुधवार सुबह भी बस क्रमांक एमपी 13 पी 1496 से उज्जैन आ रही थी। करीब 8:30 बजे चामुंडा माता चौराहा के समीप बीएसएनएल कार्यालय के सामने बस ड्राइवर ने बीच सड़क पर रोकी और सवारियों को उतारने लगा।

कानों में हैंड फ्री लगाए रानी भी नीचे उतर रही थी तभी उसे धक्का लगा और बैलेंस बिगड़ा जिससे वह सड़क पर जा गिरी तभी ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी जिससे पिछला पहिया रानी के सीधे हाथ की कोहनी से होकर निकल गया जिससे उसके कोहनी की हड्डी बाहर निकल आई और चेहरे पर भी चोट लगी। सड़क पर फैला खून देख आसपास से गुजर रहे लोग उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहा उसका इलाज करते हुए अस्पताल स्टॉफ ने परिजनों को सूचना दी।

ड्राइवर फरार, बस थाने में

हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पीटने की ेकोशिश की लेकिन वह बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर थाने ले गई। बस पर बाबा बाल हनुमान लिखा हुआ है।

चीख से गूंज उठा अस्पताल

घायल रानी को जब अस्पताल लाया गया तो वह दर्द से कराह रही थी। जैसे-जैसे उसका दर्द बढ़ता गया जो चीखों और आंसू के रूप में बाहर आता रहा। एक पल ऐसा भी आया जब उसकी चीखों से अस्पताल गूंज उठा।

ड्राइवर कहीं भी खड़ी कर देते हैं बस

जिस जगह हादसा हुआ, वहां अक्सर हादसे होते हैं। बस ड्राइवर और कंडक्टर मनमर्जी से सवारियों को बैठाने व उतारने के लिए बीच सड़क पर स्पीड धीमी कर उन्हें उतारते व चढ़ाते हैं, इससे यातायात तो बिगड़ता ही है, हादसे भी होते हैं जैसा रानी के साथ हुआ।

अंडर ऑब्जरवेशन में है घायल युवती

हादसे के बाद रानी की ड्रेसिंग कर उसे फिलहाल अंडर ऑब्जरवेशन में रखा गया है। वहां भी वह पल-पल में सिसक पड़ती। इस दौरान उसके मामा भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने उनसे कहा युवती का हाथ काटना पड़ सकता है।

गाड़ी चलाते वक्त हैंड फ्री ना लगाएं

आजकल युवाओं में हैंड फ्री, ईयरबड और हेडफोन लगाकर वाहन चलाने की आदत बढ़ती जा रही है। ऐसे में उन्हें आसपास के वाहनों की आवाज सुनाई नहीं देती और यही हादसे की बड़ी वजह बनता है। अक्षर विश्व शहरवासियों से अपील करता है कि बाइक चलाते वक्त या बस, रेल में चढ़ते-उतरते वक्त इन गैजेट्स का इस्तेमाल ना करें और सतर्क रहें।

Related Articles

Write a review