Advertisement

Bangladesh: घर, दुकान-मंदिर तोड़े, कलाकार का 140 साल पुराना घर फूंका

बांग्लादेश में इस वक्त अस्थिरता का माहौल है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी हिंसा नहीं रुक रही है। इन हिंसक घटनाओं में कई जिलों में विशेष रूप से अल्पसंख्यकों के घरों और मंदिरों को निशाना बनाया गया।

Advertisement

सुरक्षा बलों की गैर मौजूदगी में सोमवार से हिंदुओं पर हमले बढ़ गए हैं। यहां तक कि प्रसिद्ध हिंदू कलाकार राहुल आनंदा के घर को आग के हवाले कर दिया गया।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर भारत समेत दुनिया भर के संगठनों ने चिंता जताई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों की स्थिति पर नजर रख रहा है।

Advertisement

पड़ोसी बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर जारी छात्र आंदोलन के बीच 5 अगस्त को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री देश छोड़कर भारत आ गईं। उधर सरकार बदलने के साथ ही देश भर में कई जिलों में अल्पसंख्यकों के घरों, दुकानों और पूजा स्थलों  में तोड़फोड़ की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें