Advertisement

जय मां शिप्रा…. के उद्घोष से शिप्रा तीर्थ परिक्रमा प्रारंभ, कल चुनरी अर्पण

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम मोहन यादव ने किया शिप्रा का पूजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

CM ने किया शिप्रा पूजन और सरोवर में श्रमदान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पुण्य सलिला मां शिप्रा के पावन तट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह पहुंचे तो यहां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में शामिल होने आये हजारों श्रद्धालु खुशी से जय श्री महाकाल और जय मां शिप्रा का उद्घोष करने लगे। पुलिस बैंड की मधुर धुन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डॉ. यादव ने मां शिप्रा का पूजन अर्चन किया।

Advertisement

वर्षों पूर्व डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा की शुरूआत रामघाट से की थी तभी से प्रतिवर्ष यह यात्रा निर्बाध रूप से आयोजित हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद उनकी यह पहली शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा है। डॉ. यादव ने पुलिस लाइन में तालाब गहरीकरण में श्रमदान किया। यहां से डॉ. यादव सीधे रामघाट पहुंचे।

रामघाट से जंतर मंतर तक पैदल चले सीएम

Advertisement

सीएम मोहन यादव शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में शिप्रा तट रामघाट से जंतर मंतर (जीवाजी वेधशाला) तक शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वे भी पैदल चले। सीएम ने सभी के सहयोग से शिप्रा नदी को साफ स्वच्छ करने का आह्वान किया। यात्रा रामघाट से आरंभ हुई जो नृसिंहघाट, आनंदेश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, गऊघाट, जंतर मंतर, वरूणेश्वर महादेव से इंदौर रोड़, प्रशांतीधाम सांई मंदिर, गुरूकुल त्रिवेणी, गुरूकुल विद्यालय पर प्रथम पड़ाव के बाद दोपहर में गुरूकुल से त्रिवेणी नवग्रह मंदिर, गोठड़ा, सिकंदरी, दाऊदखेड़ी, चांदमुख, चिंतामण, मंगरोला फन्टा, लालपुल होते हुए भूखी माता मंदिर, गुरूद्वारा नानकदेव घाट रात्रि भोजन केबाद दत्त अखाड़ा घाट पर भजन संध्या के बाद रात्रि विश्राम रहेगा।

मां शिप्रा की भक्ति में लीन नजर आये सीएम

सीएम ने रामघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया सहित विधायक व उमेशनाथ महाराज भी पूजन विधि में शामिल हुए। इसके बाद मां शिप्रा का दूध, पंचामृत अभिषेक किया और साड़ी व अन्य भेंट अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शिप्रा का पूजन अर्चन करने के बाद रामघाट पर बने मंच से यात्रा में शामिल होने आये हजारों श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए मां शिप्रा का पौराणिक महत्व और नदी के संरक्षण, संवर्धन की जानकारी दी।

उन्होंने वर्षों पूर्व शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मां शिप्रा को पुराणों में मोक्षदायिनी कहा गया है जिसमें स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। नदी को सदैव प्रवाहमान बनाये रखने के लिये प्रदेश शासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। मां शिप्रा और मां नर्मदा का संगम इसका उदाहरण है।

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को सुबह उज्जैन आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया। इसके बाद रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर शिप्रा का पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री दोपहर के बाद भैरवगढ़ में खुली जेल का लोकार्पण करेंंगे। इसके बाद कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Write a review