Advertisement

शिप्रा की काई पार्षद की जान पर बन आई

उज्जैन। शिप्रा मैया की दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। कार्तिक मास चल रहा है। शिप्रा स्नान का बड़ा महत्व है। उन धर्मालुओं से पूछिए जो गंदेले पानी में, काई में, कीचड़ में और बदबू में स्नान कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी गंदगी साफ करवा सकते थे। नहीं की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पार्षद रजत मेहता अपने पार्षद साथियों के साथ कार्तिक मेले की व्यवस्था देख कर आ रहे थे। शिप्रा तट पर पहुंचे। सिढ़ी पर पैर रखा। काई से फिसले और गिर गए, साथियों ने उठाया। चल नहीं पा रहे थे। चोटिल हो गए। इलाज चल रहा है। अब शायद शिप्रा के आंचल से गंदगी साफ होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें