Advertisement

महाकाल महालोक का शिव फाउंटेन शुरू हुआ

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं। मंदिर समिति प्रशासक रोज मंदिर क्षेत्र में घूम कर हर छोटे-बड़े बदलाव पर नजर रखे हैं। रविवार से महाकाल महालोक का शिव फाउंटेन भी शुरू किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नीलकंठ द्वार पर विराजित नीलकंठ महादेव की विशाल प्रतिमा लोगों में आकर्षण का केंद्र हैं। यहां लोग सेल्फी लेने जरूर जाते हैं। आकर्षक स्वरूप में विराजित नीलकंठ महादेव का सौंदर्य निखारने के लिए यहां फाउंटेन भी लगाया गया है, जो कि अभी तक शुरू नहीं हुआ था। प्रशासक प्रथम कौशिक ने पिछले दिनों यहां का निरीक्षण करते वक्त फाउंटेन शुरू करने का कहा था। इसके बाद रविवार से फाउंटेन प्रारंभ हो गया जिससे यहां की खूबसूरती और बढ़ गई।

अन्य फाउंटेन भी शुरू करवाए

Advertisement

महाकाल लोक को आकर्षक बनाने के लिए यहां जगह-जगह फाउंटेन लगाए गये थे। फाउंटेन पिछले लंबे समय से बंद पड़े थे। बारिश के बाद इनकी सफाई नहीं हुई थी। प्रशासक द्वारा इन्हें सफाई कर शुरू करने के निर्देश दिए। धीरे-धीरे सभी फाउंटेन शुरू कर दिए गए हैं। सोमवार को नीलकंठ द्वार से मानसरोवर तक की व्यवस्थाएं मंदिर प्रशासक द्वारा जांची गई।

यहां भी कई सुधार के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ सालों का रिकार्ड देखा जाए तो साल के आखिरी सप्ताह में रोज डेढ़ से दो लाख तक दर्शनार्थी मंदिर आते हैं। इस साल भी इतने ही लोगों के पहुंचने का अनुमान मंदिर प्रशासन ने लगाया है। उसी के मान से दर्शन व्यवस्था बनाने में मंदिर प्रशासन जुटा है।

Advertisement

संडे को डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल मंदिर: इस संडे १४ दिसंबर को महाकाल मंदिर में काफी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। हालांकि मंदिर समिति ने व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त कर रखी थी। इस कारण दर्शन व्यवस्था में कोई व्यवधान नहीं हुआ। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि संडे को डेढ़ लाख से अधिक दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे थे।

Related Articles

Write a review