दोनों किनारों पर किया जाएगा पौधारोपण, पक्के स्टॉप डेम भी बनाए जाएंगे
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। मोक्षदायिनी मां शिप्रा नदी को फिर से प्रवाहमान बनाने के लिए चलाए जा रहे शिप्रा नदी संरक्षण अभियान के तहत सहायक नदी चंद्रभागा के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रविवार को श्रमदान किया।
अभियान के सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि चंद्रभागा नदी का गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य मुरलीपुरा, सदावल, शिप्रापुरा क्षेत्र में किया जा रहा है। श्रमदान के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्षा जल संचय के लिए स्टॉप डैम का निर्माण बोरी बंधान के साथ किया।
नगर निगम के पूर्व सभापति एवं शिप्रा नदी संरक्षण अभियान के सदस्य सोनू गहलोत ने बताया कि चंद्रभागा नदी के दोनों किनारों का पौधारोपण भी किया जाएगा। यह कार्य जन सहयोग से किया जा रहा है। अभियान के सदस्य मनोहर गहलोत के अनुसार रविवार को मारवाड़ी माली समाज के प्रेम नारायण सिंगनाथ, नागुलाल
माली, विजय अवार्ड, नंदकिशोर सिंगनाथ, रामेश्वर माली, शुभम माली, जगदीश भैया, संतोष सिंगनाथ, भैरू माली, युवा संगठन मुरलीपुरा के राजू यादव, गोवर्धन आंजना, ज्ञानचंद सोनगरा, विक्रम भभूतिया, राकेश परमार, संजय सूर्यवंशी, विजय सिंह विरावत, मदन मोहन व्यास, कैलाश चौधरी, शांतिलाल, गजेंद्र माली, मोहनपुरा के दशरथ पटेल, नारायण पटेल, भाजपा पार्षद पंकज चौधरी, दीपक सांखला, तेज बहादुर सिंह शक्तावत, अशोक कैथवास, पुष्पेंद्र शर्मा, विशाल पांचाल, सावन श्रीवास्तव, विकास सूर्यवंशी, विवेक दियोदर, राजकुमार घावरी, दीपक चौहान, जय प्रकाश दुबे, अशोक गहलोत, लालू भाटी, भरत राठौड़, संजय गिरजे, प्रमोद डोडिया, अर्पण गोपाले, अन्नू सोनी, बीनू अग्रवाल, भाजयुमो जिला मंत्री हरजीतसिंह हनी आदि शामिल रहे।