Advertisement

सिंहस्थ बायपास और जंतर मंतर 10 करोड़ के फोरलेन से जुड़ रहे

ज्ञानसागर स्कूल के पास बनेगा अंडरपास, निगम ने रेलवे को सौंपा काम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आने वाले सिंहस्थ में उज्जैन बडऩगर बायपास और जंतर मंतर क्षेत्र फोरलेन से जुड़ जाएंगे। इसके लिए नगर निगम 10 करोड़ की लागत से फोरलेन बना रहा है। फोरलेन का काम करीब 300 मीटर तक पूरा हो गया है। यह फोरलेन जंतर मंतर के पास रेलवे अंडरपास से जुड़ेगा।

पिछले सिंहस्थ में शांति पैलेस चौराहा से बडऩगर मार्ग को जोडऩे के लिए बने बायपास को अब सीधे जंतर मंतर क्षेत्र में चिंतामण गणेश मंदिर रोड से जोड़ा जा रहा है। इससे सिंहस्थ के समय श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने बायपास से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए फोरलेन रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह फोरलेन शिप्रा नदी को पार कर चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग से जुड़ेगा। बायपास अभी सावराखेड़ी ब्रिज से हरिफाटक ब्रिज रोड से जुड़ा हुआ है। यह रोड अभी सिंगल लेन है। ब्रिज और रोड को भी चौड़ा करने की योजना है। इससे सिंहस्थ क्षेत्र में आवागमन आसान होगा।

Advertisement

जयसिंहपुरा रेलवे फाटक के पास अंडरपास
जयसिंहपुरा में रेलवे फाटक बंद होने वाली समस्या भी सिंहस्थ 2028 में दूर हो जाएगी। फाटक से आगे ज्ञान सागर स्कूल के पास से अंडरपास बनाया जाएगा। इस योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए नगर निगम ने रेलवे को 24 लाख रुपए की पहली किस्त दे दी है। अंडरपास बनाने का काम रेलवे करेगा जबकि एप्रोच रोड को बनाने का काम निगम करेगा। यह फोरलेन नृसिंहघाट रोड से जुड़ेगा। अंडर बायपास बनने से वर्तमान में आ रही यातायात की समस्या से निजात मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें