Advertisement

सिंहस्थ बायपास बनेगा फोरलेन

जतन: हरिफाटक ओवरब्रिज से ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

देवास रोड को उज्जैन शहर तक पीडब्ल्यूडी करेगा चौड़ा, नगर निगम बनाएगा सर्विस रोड

 

मंगलनाथ और गढ़कालिका मंदिर को उन्हेल बायपास से जोड़ेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:सिंहस्थ 2028 में देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर सहित अन्य धर्मस्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए सरकार ने चौड़ी सड़कों का जाल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पिछले सिंहस्थ में बना बायपास अब फोरलेन हो सकता है। इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। मंगलनाथ और गढ़कालिका मंदिर को भी उन्हेल बायपास से जोड़ा जाएगा और सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। देवास रोड को उज्जैन शहर तक पीडब्ल्यूडी चौड़ा कर फोरलेन बनाएगा जबकि नगर निगम सर्विस रोड बनाएगा।

लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार से मिले निर्देश पर शहर में चौड़ी सड़कों की केनेक्टिविटी का प्लान तैयार हो गया है। बुधवार को संभागायुक्त संजय गुप्ता ने प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक की।

Advertisement

इसमें पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, निगम आयुक्त आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर उपस्थित रहे। सीईओ सोनी ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।संभागायुक्त गुप्ता ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। बैठक में शांति पैलेस चौराहा से बडऩगर मार्ग और आगर रोड को जोडऩे वाले बायपास को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सहमति बनी है।

देवास रोड पर बनेगी सर्विस रोड

देवास रोड को एनएचएआई ने फोरलेन तो बना दिया है, लेकिन चंदेसरा से यह सीधे तपोभूमि निकल जाता है। इस कारण चंदेसरा से उज्जैन शहर तक रोड संकरा रह गया है। पीडब्ल्यूडी छूटी रोड को फोरलेन बना रही है। बैठक में यह प्रस्ताव भी आया कि इसमें सर्विस रोड भी बनाई जाए। इसे भी मंजूरी दी गई। नगर निगम सर्विस रोड बनाएगी। मक्सी रोड को भी शहर तक जोड़ा जाएगा। इसे भी फोरलेन किया जा रहा है। शनि मंदिर रोड का भी चौड़ीकरण होगा।

सीएम का ड्रीम ब्रिज छूटा

शिप्रा नदी पर तीन नए ब्रिज बनाने की भी योजना है, जिससे लोग आसानी से शिप्रा नदी के पार जा सकें। डी मार्ट के सामने, कर्कराज मंदिर के पास भी ब्रिज बनेंगे। पिछले सिंहस्थ में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर मंदिर से सिद्धवट मंदिर को जोडऩे के लिए ब्रिज बनाने पर ताकत लगाई थी, लेकिन ब्रिज के अधिकारियों ने तकनीकी अड़चन बताकर इसे खारिज कर दिया था। डॉ. यादव अब सीएम हैं, इसलिए इस ब्रिज को बनाया जा सकता है।

Related Articles