Advertisement

सरकार के पास जाएंगे सिंहस्थ के नए प्रस्ताव

दूसरी संभागीय समिति में आज बड़े प्रोजेक्ट पर मंथन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए नए प्रस्ताव मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार को भेजने की तैयारी है। आज शुक्रवार को उज्जैन मुख्यालय पर सिंहस्थ की संभागीय समिति की बैठक में इन प्रस्तावों पर मंथन के साथ बड़े कार्यों की प्रगति जानी जाएगी। पीएचई का सिवरेज प्रोजेक्ट भी समिति में रखा जा सकता है।

सिंहस्थ को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी ताकत से जुट गया है। सरकार द्वारा बनाई गई संभागीय समिति की दूसरी बड़ी बैठक आज प्रशासनिक संकुल स्थित संभागीय मुख्यालय पर संभागायुक्त संजय गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। इसमें कलेक्टर नीरजकुमार सिंह सहित सभी अधिकारी उपस्थित होंगे। संभागीय समिति जिन प्रोजेक्ट्स का अनुमोदन करेगी, उनको राज्य साधिकार समिति में भेजा जाएगा। उज्जैन से संबंधित प्रोजेक्ट कलेक्टर सिंह द्वारा समिति में रखे जाएंगे।

Advertisement

ये प्रोजेक्ट हो सकते मंजूर

आयुर्वेदिक कॉलेज का करीब 50 करोड़ का प्रोजेक्ट।

Advertisement

सीवेज सिस्टम के लिए एसटीपी का एक हिस्सा सिंहस्थ प्रोजेक्ट में लेने का प्रस्ताव।

आईटी सिस्टम के प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे ताकि सिंहस्थ में बेहतर सूचना तकनीक को अपनाया जा सके।

एआई की मदद से होगा मैनेजमेंट

सिंहस्थ के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बेहद संजीदा है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से महाकुंभ के दौरान मैनजमेंट का निर्देश अधिकारियों को दिया है। आईआईटी एल्यूमिनाए कॉउंसिल के सतीश मेहता ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से संचालित सोलर गोल्फ कार्ट, इलेक्ट्रिक मिनी बसों और 9 मीटर लंबी बसों से श्रद्धालुओं के आवागमन संबंधी प्रस्ताव दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार देवास, इंदौर और ओंकारेश्वर से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। सीएम डॉ. यादव ने पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में शहरी क्षेत्र में प्रायोगिक रूप से इस व्यवस्था के संचालन के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर भी संभागीय समिति में विचार किया जा सकता है।

Related Articles

Write a review