पार्टी के लिए निकली सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर। तिल्लोर के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, आस्था (पुत्री एस. सिंह) अपने मित्र जितेंद्र (निवासी रतलाम) के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
आस्था की हालत बिगड़ने पर उसे जूपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां रविवार तड़के करीब 5:30 बजे उसकी मौत हो गई। दोस्त जितेंद्र की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
इसके अलावा, इंदौर शहर में रविवार को दो अन्य कार हादसे भी सामने आए हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।









