सोयाबीन 6213, गेहूं 3751 और डॉलर चना 13013 क्विंटल बिका

मुहूर्त के सौदों के साथ कृषि उपज मंडी और दौलतगंज बाजार खुले
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। करीब सात दिन से थमी मंडी में शुक्रवार को मुहूर्त के सौदों के साथ कारोबार शुरू हो गया। सोयाबीन 6213, गेहूं 3751 और डॉलर चना 13013 रुपए क्विंटल के भाव बिका। दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में भी सौदे हुए। मुहूर्त के सौदों के लिए व्यापारियों के साथ किसान भी खूब उत्साहित थे। रात से ही किसान अपनी ट्रॉली और बैलगाड़ी लेकर सौदे के लिए मंडी गेट पहुंच गए थे। लाटरी के माध्यम से ट्रॉलियों का सिलेक्शन किया गया।
ग्राम विनायका के मनोहर आंजना की सोयाबीन ने मुहूर्त के सौदों में बाजी मारी। श्री महावीर ट्रेडिंग कंपनी ने उनकी सोयाबीन 6213 रुपए के भाव पर खरीदी। इसी गांव के अशोक चौधरी का गेहूं भी अच्छे दाम पर बिका। 3751 रुपए प्रति क्विंटल पर समृष्टि ट्रेडिंग कंपनी ने गेहूं की खरीदी की। डॉलर चने को भी मुहूर्त में अच्छे भाव मिले।
सेमल्या के धीरजसिंह के चनों की खरीदी राकेश कुमार प्रदीपकुमार फर्म ने की। इसकी कीमत 13013 रुपए लगाई गई। कार्यक्रम के अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जे सिंघी थे। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, केसरङ्क्षसह पटेल भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
दौलतगंज किराना बाजार में भी हुए मुहुर्त के सौदे
उज्जैन। शुक्रवार को दौलतगंज किराना बाजार में भी मुहुर्त के सौदे हुए। व्यापारी संगठन ने फव्वारा चौक पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे। कार्यक्रम शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रारंभ हुआ। शुरुआत में अतिथियों के उद्बोधन हुए। फिर प्रमुख व्यापारियों का सम्मान किया गया। इसके बाद मुहुर्त सौदे किए गए।










