Advertisement

बिना लाइसेंस और बिना बिल के ऊंची कीमत पर बेच रहा था सोयाबीन बीज

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर चिमनगंज पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज स्थित कृषि उपज मंडी में एक दुकानदार बिना लाइसेंस और बिल के सोयाबीन बीज ऊंची कीमत पर बेच रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम के साथ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने जांच की तो मामला सही निकला जिसके बाद चिमनगंज थाने में बीज विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि चिमनगंज मंडी में नितेश सिंह राजपूत की कुबेर सीड एंड बायोटेक फर्म के नाम से 10 नंबर दुकान है। उसने बिना बीज लाइसेंस के कुबेर सीड्स एवं बायोटेक कंपनी के सोयाबीन बीज की किस्म जेएस 9560 के 68 बैग, एनआरसी-150 के 16 बैग, ब्लैक बोल्ड के 50 बैग और आरबीएस-२४ के ६ बैग ऊंचे दाम पर बेच दिए थे और ना ही बीज का कोई दस्तावेज मेंटेन नहीं था। इसकी शिकायत किसानों ने की थी। जिसके बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम एलएन गर्ग और उज्जैन विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुबोध कुमार पाठक जांच करने पहुंचे थे। शिकायत सही पाए जाने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाठक ने चिमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि अभी दुकानदार को राउंडअप नहीं किया है।

Advertisement

इनका कहना
मुझे अभी ही इसकी जानकारी मिली। जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
दिनेश बरखेड़े, जांच
अधिकारी, थाना चिमनगंज

Advertisement

Related Articles

Write a review