Advertisement

विशेष छूट शिविर…उज्जैन नगर निगम ने 1.95 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में विशेष छूट शिविर में सबसे अधिक इंदौर नगर निगम में 31 करोड़ के कर जमा हुए हैं। वहीं उज्जैन में लोगों ने 1.95 करोड़ रु से अधिक का टैक्स जमा किया।

Advertisement

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित विशेष छूट शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर और स्वच्छ भारत कर से संबंधित मामले निपटाए गए और आपसी सहमति से कर वसूली की गई। प्रदेश की सभी नगर निगमों ने कुल 56 करोड़ की राशि एकत्र की गई, वहीं नगर पालिकाओं ने कुल 2.5 करोड़ से अधिक की राशि जमा की। नगर परिषदों में कुल 2 करोड़ रुपए की राशि एकत्र की गई। इस तरह कुल 60 करोड़ से अधिक की राशि एकत्र की गई। विभाग के मुताबिक प्रदेश स्तर पर 50 हजार से अधिक लोगों ने उक्त छूट का लाभ प्राप्त किया।

सबसे अधिक जोन 5  में टैक्स जमा हुआ

Advertisement

विशेष छूट शिविर से इधर उज्जैन नगर निगम के खाते में 1.64 करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई है। इसमें सबसे अधिक जोन ५ में जमा हुई है।

जोन -जमा टैक्स

Advertisement

एक -855577.85 रु.
दो -3001480.76 रु.
तीन -2767226.00 रु.
चार -2644576.00 रु.
पांच- 5761257.00 रु.
छह- 4491115.78 रु.
कुल -19521233.39 रु.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें