Advertisement

अहमदाबाद से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, उज्जैन भी रुकेगी

उज्जैन। अहमदाबाद से दानापुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। इसका लाभ उज्जैन के यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09406/9408 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे चलेगी। 6 मई से 17 जून तक चलने वाले उक्त ट्रेन अहमदाबाद से प्रति मंगलवार को 09.20 बजे चलकर रतलाम होते हुए 16.55/17.00 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसी प्रकार वापसी में दानापुर से प्रति बुधवार को 22.30 बजे चलकर उज्जैन स्टेशन पर 20.30/20.35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नडिय़ाद, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मुड़ावरा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review